कानपुर, जून 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर तहसील के फतेहपुर रोशनाई में आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ही दलित समुदाय के एक परिवार को जगह देकर कब्जा कराने के विरोध में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी डीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गये। उन्होंने तहसीलदार व प्रशासन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया।सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस वक्त कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री के मेधावियों के सम्मान का कार्यक्रम का प्रसारण चल रहा था। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में सभागार में थीं। उसी समय पहुंचे अनिल शुक्ल वारिसी ने डीए...