खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं पुलिस बलों की भी स्थायी तैनाती की गई है। हालांकि हाल के दिनों से कलेक्ट्रेट में सुरक्षा बलों की संख्या में इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि फरवरी माह से पूर्व यहां होमगार्ड के जवानों की तैनाती थी, लेकिन कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रेट के निकट किए गए प्रदर्शन के दौरान परिसर में लोगों के प्रवेश करने एवं सभाकक्ष में घुसकर हंगामा करने के बाद से प्रशासन हरकत में आए। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि नाइट गार्ड के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में सशस्त्र महिला व पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जो प्रतिदिन कार्यालय अवधि में अपनी ड्यूटी देते हैं। इसके साथ ही स्थानीय चित्...