रामपुर, सितम्बर 14 -- रामपुर में उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के 60वें प्रांतीय अधिवेशन व निर्वाचन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कर्मचारियों की मुख्य ग्रेड वेतन संबंधी मांग पर सकारात्मक रुख जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। अधिवेशन में चुनाव संपन्न कराकर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें जगदीश निगम प्रांतीय अध्यक्ष अजीत कुमार उपाध्याय ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय ,प्रांतीय महामंत्री तथा राजेश वर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए साथ ही रामपुर के दीपक सक्सैना को मंडल मंत्री चुना गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में रामपुर जिलाध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में दिलीप कुमार, अंकुर सक्सेना, नितिन राज, दीपक सक्सेना, नवनीत शर्मा और अमित गुप्त...