शामली, अप्रैल 14 -- शामली। भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट और विकास भवन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम सत्येंद्र सिंह, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महापुरुषों को नमन किया। दूसरी ओर, विकास भवन में भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी और पीडी डीआरडीए प्रेम चंद ने भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय, समानता की दिलायी शपथ यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई ब...