लखनऊ, मार्च 9 -- सप्ताह के पहले दिन सोमवार को लखनऊ की सड़कों पर वाहनों का ट्रैफिक लोड बढ़ा तो चौराहे और तिराहे चोक हो गए। बाइक सवार से लेकर कार सवार, ई-रिक्शा, टैक्सी और एंबुलेंस तक जाम में फंसे रहे। कई चौराहों को यलो सिग्नल कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक बिना रुके गुजर जाए और जाम की स्थिति न बने। लेकिन जिन चौराहों पर सिग्नल लाइट नहीं है, उन चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कैसरबाग कचेहरी के सामने और बस अड्डे के सामने दो दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच ट्रैफिक जाम में वाहन सवार रेंगते रहे। इस दौरान यूपी 30 एटी 3077 नंबर की एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस दौरान हूटर बजाने के बाद रास्ता खाली होने पर ट्रैफिक सामान्य हुआ। इसी तरह सुलतानपुर रोड पर शहीद पथ के नीचे अहिमामऊ चौराहे पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर सिग्नल के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.