कलेक्टरगंज से युवती लापता, अपहरण का मुकदमा
कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। कलक्टरगंज में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने बेटी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 22 वर्षीय बेटी बीती 27 मार्च से लापता है। जिसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि रौनक अहिरवार नाम का युवक बेटी को गुमराह कर अपने साथ ले गया है। बेटी घर से 95 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्जकर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.