कलुआही के मलमल एवं बाबूबरही के छौड़ही में पैक्स चुनाव 20 को
मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय भच्छी में मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद, वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष, कमलेश झा एवं प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अध्यक्ष सहित 12 पदों के लिए बाबूबरही प्रखंड के छौड़ही एवं कलुआही पंचायत के मलमल पंचायत में पैक्स का चुनाव 20 अप्रैल को होना है। चुनाव में पांच रंग का बैलेट पेपर होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग का बैलेट पेपर होगा। चुनाव सुबह सात से शाम 4.30 बजे तक होगी। मौके पर प्रकाश कुमार कर्ण, एजाज अहमद, मोहन झा, बसंत ठाकुर, मो. अबरार आलम, मो. वजहुल कमर, अशोक कुमार चौधरी, उदय दास, वजी अहमद, गुन्नाज खातून, ज्योति सिंह, अर्चना कुमारी, अंजू कुमारी, रिधर गोपाल सहित कई मास्टर ट्रेनर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.