कली सोना गिरवी रखने पहुंचे तीनों आरोपी भेजे जेल, एटा व मथुरा के सरगना की तलाश
अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मुथूट फिनकॉर्प (फाइनेंस कंपनी) की शाखा में नकली व मिलावटी सोने को गिरवी रखने पहुंचे तीनों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही इनकी स्विफ्ट कार को सीज कर दिया है। इनके गिरोह के पांच आरोपी फरार हैं। सरगना मथुरा व एटा के हैं, जो मथुरा के वृंदावन की शाखा में भी एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आगरा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर ललित कुमार ने मुकदमे में कहा है कि मंगलवार को वे इगलास में थे। उनकी जगह शाखा प्रबंधक आदर्श राहुल थे। तब पहले इगलास क्षेत्र के रामपुर वक्टरा निवासी भैरव पुत्र चंद्रवीर व इगलास के ही गांव खेरिया गुरुदेव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र चंद्र पाल आए और गोल्ड लोन के लिए आदर्श राहुल से बात कीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.