सिमडेगा, मई 4 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा प्रखंड के ओड़गा फरसा मंडली का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- महान आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है पुरोहिताई जीवन: विधायकविधायक का संबोधन अपने संबोधन में विधायक ने आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को अपनी सर्वोत्तम सृष्टि के रूप में बनाया है और अपने स्वरूप में रचा है। इसलिए परमेश्वर मनुष्यों से विशेष प्रेम करते हैं और चाहते हैं कि हर व्यक्ति उद्धार प्राप्त कर अनंत आनंद के राज्य का अधिकारी बने। उन्होंने कहा कि परमेश्वर हमसे सिर्फ इतना चाहते हैं कि हम उनसे प्रेम करें और उनकी सेवा करें।कलीसिया की सेवा परमेश्वर की सच्ची सेवा कलीसिया की सेवा में है और परमेश्वर से प...