मेरठ, फरवरी 4 -- सरूरपुर। गांव कलीना निवासी और कलीना राइफल क्लब के होनहार निशानेबाज अर्पित सिवाच का चयन असम राइफल्स में हो गया है। अर्पित ने असम में हाल ही में आयोजित राइफल भर्ती की शूटिंग स्पोर्ट्स ट्रायल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 287 अंक प्राप्त किए और प्रथम स्थान हासिल किया। बताया गया कि प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अर्पित ने अपनी सटीक निशानेबाजी से सभी को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से न केवल कलीना राइफल क्लब बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है। जानकारी के अनुसार अर्पित सिवाच 15 फरवरी को असम राइफल्स ज्वाइन करेंगे। अर्पित एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.