पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। कलीनगर में आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। करीब 400 किलो लहन नष्ट कर दिया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी निरीक्षकों की टीमों ने माधोटांडा पुलिस के साथ कलीनगर समेत नारायणपुर बुजुर्ग, गुहाय और लोहरपूरी समेत कई जगह दबिश दी। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी, मनीष कुमार, दीपक कुमार समेत माधोटांडा पुलिस टीम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.