पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में अचानक प्रयागराज से उतराखंड के सितारगंज जा रहा कैंटर पलट गया। कैंटर में लकड़ी भरी हुई थी। हालांकि हादसे में चालक और क्लीनर हताहत नहीं हुए। घटनाक्रम सोमवार की भोर में हुआ। यह ट्रक प्रयागराज से सितारगंज में लकड़ी लेकर जा रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। हादसे के बाद ट्रक के मालिक को ट्रेस कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। बता दें पीलीभीत से माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर खारजा नहर के पास हुए हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंच कर भीड़ को हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.