कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड के टेहरो पंचायत स्थित कलीडीह हलकुसा में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नव निर्मित चैती दुर्गा मंदिर के उपलक्ष्य में आयोजित 'श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी सह मां पराम्बा जगत जननी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ' से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। शुक्रवार को इस पावन अनुष्ठान में झुमरी तिलैया के नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर शामिल हुए। महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञ समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रमेश हर्षधर ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं और लोगों में धर्म के प्रति आस्था को और गहरा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कारों का विकास होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.