चम्पावत, जुलाई 24 -- जगदीश राय, लोहाघाट। कलीगांव के ग्रामीणों ने मास्टर प्लान का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा गया है कि वे किसी भी कीमत में मास्टर प्लान में शामिल नहीं होंगे। कलीगांव के ग्रामीणों ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि मास्टर प्लान योजना की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। प्रशासन ने जबरन कलीगांव को भी मास्टर प्लान में शामिल किया है। कहा कि मास्टर प्लान लागू होने से पूरा गांव प्राधिकरण के दायरे में आ जाएगा। जिससे उनकी अपनी भूमि पर भी प्राधिकरण की बंदिशें लग जाएंगे। कहा कि वे किसी भी कीमत में योजना में शामिल नहीं होंगे। जबरन लागू करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में दिनेश पुजारी, पंकज मेहता, अनिल बोहरा, कैलाश मेहता, प्रकाश मेहता, अनिल पुजारी, भूपेश ...