मुंगेर, मार्च 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर क्षेत्र के सोनडीहा स्थित बाबा रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक आचार्य अखिलेशानंद जी महाराज ने महापुराण के गूढ़ रहस्यों को उजागर करते हुए सृष्टि की उत्पत्ति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सृष्टि के आरंभ में श्रीमन्नारायण प्रभु के मन में एक संकल्प जागृत हुआ, मैं एक से अनेक हो जाऊं। इसी दिव्य संकल्प से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई। प्रारंभ में ब्रह्माजी अपने जन्मदाता को पहचान नहीं सके। चारों ओर जल ही जल था, तभी लहरों के बीच से उन्हें त और प का दिव्य संकेत सुनाई दिया। उन्होंने तपस्या को अपना मार्ग बनाया। कठोर तप के प्रभाव से अंततः उन्हें श्रीहरि नारायण का साक्षात्कार हुआ। प्रभु ने उन्हें सृष्टि रचना ...