आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री शिव श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य श्रवण कुमार महाराज ने बताया कि कलियुग में भगवान नाम संकीर्तन ही सर्वश्रेष्ठ है। अनेक युगों में जो फल तपस्या करने से प्राप्त होता है, वह इस कलियुग में केवल हरि नाम संकीर्तन से प्राप्त हो जाता है। अपने जीवन का कल्याण करने के लिए सबसे सुंदर और आनंददायक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा ही बताई गई है। उन्होंने कहा कि संसार में सब चीज तो सेट हो जा रही हैं, लेकिन हमारा मन उतना ही अपसेट हो रहा है। क्योंकि हमने शास्त्रों के अनुसार चलना बंद कर दिया है। उसका परिणाम यह है कि भगवान की कृपा हमको पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.