मुरादाबाद, मार्च 9 -- गायत्री नगर लाइनपार स्थित दुर्गा शिव मंदिर में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि कलियुग में श्री हरि नाम संकीर्तन ही सर्व कल्याण कारी है। मानव जन्म अनेक जन्मों में सत्कर्म करने के बाद प्राप्त होता है। इस जन्म में सत्गुरु की कृपा से ही इसे किया जा सकता है। यही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। व्यवस्था में राधे श्याम सैनी, प्रदीप गुप्ता, मनोरमा, शकुंतला, दीप्ति, पंकज शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...