मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- लाइनपार हनुमान नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास सुधांशु वाजपेयी ने बताया कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन सर्व कल्याण कारी है। इसके लिए सद्गुरु का सानिध्य भी होना चाहिए। ऐसे गुरु मुश्किल से ही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु हमेशा जांच परखकर ही बनाना चाहिए। मगर एक बार जिसे गुरु बना लें उस पर कभी भी शंकर व्यक्त नहीं करनी चाहिए। सद्गुरु ही भौतिकवाद से मोह भंग कर प्रभु की भक्ति प्राप्त करा सकता है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राधे श्याम, मनोज आहूजा, प्रदीप बंसल, सुनीता राघव, मोहिनी सिंह, मधु शर्मा, सुनीला सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...