मुरादाबाद, जनवरी 19 -- लाइनपार के सूरज नगर में श्रीमद् भागवत कथा जारी रही। कथा आचार्य सुरेंद्र ने कहा कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा ही सर्व कल्याणकारी है। इसका श्रवण, स्मरण और मनान मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। लगातार सात दिन इस कथा को सुनने और सुनने के साथ करवाने से भी प्रभु प्रसन्न होकर भक्त को आवागमन के चक्र से मुक्त कर देते हैं। इसीलिए इसे सुनने को देवता भी लालायित रहते हैं। व्यवस्था में राम प्रकाश, मनोहर लाल,दीप्ति अग्रवाल, कविता सारंग, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.