मुरादाबाद, मार्च 6 -- शाहपुर तिगरी स्थित संजीवनी धर्मशाला में शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य भगवती दास ने हरिनाम संकीर्तन को कलियुग में तारणहार बताया। उन्होंने बताया हरि नाम संकीर्तन और सत्संग में भाग आप केवल मनुष्य योनि में ही ले सकते हैं। व्यवस्था में राधे श्याम अग्रवाल, हरिमोहन शर्मा, सुनीता जायसवाल, प्रदीप सैनी, मंजुला गुप्ता, श्री कृष्ण, पंकज अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...