घाटशिला, अप्रैल 2 -- पोटका । प्रखंड के माटकु पंचायत के पिछली गांव में राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को शुरू हुआ। संकीर्तन का शुभारंभ बतौर अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला के महासचिव अजय मंडल ने फीता काट कर किया। मौके पर अजय मंडल ने कहा हर साल पिछली गांव में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होता है, मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हर साल इसका शुभारंभ मेरा द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में संकीर्तन के अलावा जीवों के उद्धार का दूसरा कोई मार्ग नहीं है। हरि का नाम लेते ही पाप नष्ट हो जाते है। हरिनाम न केवल मन को शांति देता है, बल्कि हृदय को शुद्ध कर दिव्य प्रेम जागृत करता है। संकीर्तन में राधा रानी बालिका संप्रदाय , झारग्राम पश्चिम बंगाल ,राधा कृष्ण बालिका संप्रदाय, आसनसोल पश्चिम बर्धमान ,कृष्ण दास गो...