भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाउदबाट चौक स्थित बीएसएनएल टावर के समीप आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को वृन्दावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित नीतीश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कलियुग में ईश्वर का नाम लेने मात्र से ही कल्याण संभव है। श्रीमद्भागवत कथा ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण और मोह-माया से दूर रहने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान उन्होंने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार और समुद्र मंथन जैसे प्रसंगों के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव जी ने पांच वर्ष की आयु में ही कठिन तपस्या करके भगवान के दर्शन किये थे। आज भी अगर सच्चे भाव से ईश्वर को स्मरण करने पर उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अनेक तरह की समस्याएं आती रहती हैं। सुख-दुख दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.