कलियुग तो भक्तों का सेवक है : राधामोहनदास
झांसी, मई 29 -- झांसी। सिविल लाईन ग्वालियर रोड स्थित कुंजबिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन आस्था का मेला लग गया। बुंदेलखण्ड धर्माचार्य राधामोहन दास महाराज ने कहा कि कलियुग तो भगवान के भक्तों का सेवक है। जो भगवान के भक्त हैं उन्हें कलियुग से डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भगवान की भक्ति करते हैं उन्हें न तो बाहरी शत्रु और न ही भीतर के शत्रु जैसे काम, क्रोध,लोभ, मोह, अहंकार आदि कुछ भी नहीं बिगाड सकते हैं। कलियुग को रामानंदाचार्य का शिष्य बताते हुए वे कहते हैं जो परोपकारी,निर्मल स्वभाव और साधु संत स्वरुप हैं कलियुग उनका गुरु भाई होने के कारण उनका मददगार है। भगवान श्रीकृष्ण और उनके बाल सखा सुदामा के मार्मिक चरित्र का वर्णन करते हुए महंत ने कहा कि गुरु और मित्र से कभी कपट नहीं करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.