कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि-सुमिरि नर उतरहिं पारा
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- क्षेत्र के दतेलीकला में सदाशिव लीलाधारी बाबा जंगली नाथ शिव मंदिर में चल रहे रुद्र महायज्ञ व संत सम्मेलन में मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कल्याण की कामना की गई। पिछले तेरह सालों से यहां रुद्र महायज्ञ का आयोजन ग्राम पंचायत दतेली कलां व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। संत सम्मेलन में भागवत पुराण कथाएं श्रोताओं को सुनाई गईं। मंच संचालक कथावाचक प्रेम सागर मिश्रा ने कलयुग को सभी युगों में श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरैं पारा। कलयुग में भगवान नाम ही सबसे बड़ा मंत्र है। यह भी पढ़ें- भगवान शिव समस्त सृष्टि के कल्याणकर्ता भगवत नाम से प्राणी भव से पार हो जाता है। खुटार से आए कथा वाचक शुभम तिवारी ने भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.