कलियुगी बेटों का महापाप, जमीन के लालच मां का गला रेत दिया; गिरफ्तारी के लिए 3 घंटे तक सड़क जाम
नई दिल्ली, मई 14 -- बिहार के नालंदा में जमीन और मकान विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव की है। चंद टुकड़ों की जमीन के लिए बेटों ने अपनी ही मां की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की झड़प भी हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। मृतका की पहचान बदौरा निवासी स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी जिलवी देवी के रूप में की गई है । उनका ससुराल भाषीन बिगहा में बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वह मायके में रह रही थी। मकान और जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने ही बेटों के व्यवहार से काफी डरी-सहमी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.