बांका, जून 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ पर कलिया पुल मोड़ पर रफ्तार की कहर में रविवार को सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें ऑटो पर सवार तीन महिलाएं सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी प्रकाश सिंह, सीमा देवी, रीमा कुमारी, सावित्री कुमारी बड़ी भेरा गांव के हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया गया।

चिकित्सा और उपचार अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों प्रकाश सिंह एवं सीमा देवी को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग बड़ी भेड़ा गांव के रहने वाले हैं। वे शंभूगंज बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से लौटने के दौरान सभी एक ऑटो पर सवार होकर अ...