श्रीनगर, दिसम्बर 1 -- नगर निगम श्रीनगर के कलियासौड़ और सिद्धपीठ धारी देवी क्षेत्र को जल्द पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रेलवे विकास निगम से 74 लाख 43 हजार रूपये स्वीकृत कराए हैं। पेयजल योजना का पैसा स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए गढ़वाल सांसद का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि कलियासौड़ पेयजल योजना छांतीखाल से चल रही थी,जो कि वर्तमान में रेलवे सुरंग बनने से प्रभावित हो गई थी, जिससे कलियासौड़ और धारी देवी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। इस संदर्भ में पूर्व में कलियासौड़ पार्षद राजेंद्र नेगी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को समस्या से अवगत कराया था। पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल सांसद बलूनी ने आरवीएनएल के प्रबंधन से वार्ता कर जल्द स्थानीय लोगों को पेयजल आपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.