कलियासोल व एग्यारकुंड बालिका आवासीय विद्यालय में 350 छात्राओं का होगा नामांकन
धनबाद, सितम्बर 26 -- स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने धनबाद के कलियासोल, एग्यारकुंड, लातेहार के सरयू, पलामू के रामगढ़ व गढ़वा के बरगर प्रखंड में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की मंजूरी दे दी है। भवन निर्माण समेत अन्य प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। धनबाद के दोनों नए प्रखंड के प्रस्तावित बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक 350-350 सीटें होंगी। प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। नामांकन में एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 75 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। शेष 25 फीसदी सीट पर गरीबी रेखा से नीचे बसर करनेवाले परिवारों के बालिकाओं का नामांकन लिया जाएगा। 9.99 करोड़ रुपये से बनेगा दोनों स्कूलों का भवन
निर्माण की प्रक्रिया स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। 9.99...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.