कलियासोल में बनेगा नया स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी
धनबाद, मई 4 -- स्टेडियम की कमी से जूझ रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण क्षेत्र कलियासोल प्रखंड के पाथरकुंआ में सात एकड़ जमीन पर नया स्टेडियम तैयार किया जाएगा। जिला खेल विभाग के इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने अपनी सहमति देते हुए डीपीआर को मंजूर कर लिया है। धनबाद के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खासकर निरसा-कलियासोल का इलाका बंगाल से सटे होने की वजह से यहां फुटबॉल में कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों को अब एक अच्छे स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि इस स्टेडियम को तैयार करने में दो करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस स्टेडियम में एथलेटिक्स और फुटबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने इसकी डीपीआर को मंजूरी दे दी है। कलियासोल में लंबे समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.