अररिया, अप्रैल 18 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ कलियागंज के एक घर से 6.14 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस क्रम में कारोबारी को भी दबोचा। दबोचे गये कारोबारी धीरज कुमार साह बताया गया है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलुआ कलियागंज वार्ड नौ निवासी धीरज कुमार साह अपने घर पर स्मैक का कारोबार कर रहा है। पुलिस टीम ने उनके घर पर पहुंच कर घेराबंदी की तो एक धीरज कुमार साह पकड़े गये। यह भी पढ़ें- पांच किलोग्राम अफीम के साथ केदल गांव से अधेड़ गिरफ्तार तलाशी के दौरान उनके घर के बिछावन के नीचे खैनी का पुड़िया से कुल 11 छोटा पैकेट स्मैक ब...