अररिया, मार्च 5 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज वार्ड नंबर 13 के एक घर से दो बोरियों में रखा अलग-अलग किस्म के 129 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। जबकि पुलिस को देखकर तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में अवर निरीक्षक मु इस्लामुद्दीन के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। भागे हुए व्यक्ति योगेन्द्र साह साकिन कलियागंज वार्ड नंबर 13 को आरोपित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज वार्ड नंबर 13 का रहने वाला योगेन्द्र साह अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है। पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक घर से निकलकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने क...