किशनगंज, फरवरी 24 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड अंतर्गत कस्वाकलियागंज पंचायत स्थित कालियागंज हरिजन टोला मे ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार को दो दिवसीय हरिनाम कीर्तन का शुभ आरंभ हुआ जिसका समापन मंगलवार को हो गया। हरिनाम कीर्तन के आरंभ से पहले गांव की 108 महिलाओ ने भव्य कलश यात्रा के साथ कालश को लेकर महानंदा नदी के पम्पू घाट के लिए जय श्री राम का नारा लगाती पहुंची। जहां महिलाओं ने कलशों में नदी का पवित्र जल लेकर अनुष्ठान परिसर में पहुंच कर अष्टायाम परिसर का कलशों के जल से शुद्धिकरण किया। इधर पुरोहित द्वारा 48 घंटा का संकल्प कर अष्टयाम शुरू की गई। लगातार एक नाम कीर्तन 48 घंटे तक चलने के पश्चात मंगलवार को अष्टयाम का समापन किया गया। समापन समारोह में श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर भगवान राधे-कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन महानंदा नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.