देहरादून, अप्रैल 13 -- रुड़की। कलियर में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, विधायक शहजाद अली और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने यात्रियों को हज से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान यात्रा के नियम, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने यात्रियों से अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...