रुडकी, अप्रैल 4 -- कलियर। कलियर स्थित श्री ओम विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इमली खेड़ा, पतंजलि और सुभाष नगर मंडलों के कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति व सरकार की उपलब्धियों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.