रुडकी, जनवरी 2 -- कलियर। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने शुक्रवार को दरगाह परिसर से दो फर्जी खादिम पकड़ लिए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दरगाह प्रबंधक ने दरगाह क्षेत्र में बाहरी खादिमों पर लगाम लगाने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन को शिकायत मिली है कि कुछ फर्जी खादिम दरगाह में खड़े होकर बाहर से आने वाले जायरीनों से अवैध वसूली करते हैं। शुक्रवार को दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान दरगाह में खड़े होकर अवैध वसूली कर रहे दो फर्जी खादिमों को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.