कलियर में जियारत मार्ग पर पानी से भरा गड्ढा बना आफत
रुडकी, अप्रैल 8 -- नगर पंचायत पिरान कलियर में पुरानी गंगनहर पर बने पुल के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के कारण गड्ढे में जलभराव हो गया है और हादसे का खतरा कई गुना बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही पुल के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होकर गहरा गड्ढा बन गया था, लेकिन मरम्मत न होने के कारण अब स्थिति गंभीर हो गई है। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भरने से राहगीरों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.