रामपुर, अगस्त 27 -- सैदनगर। पीरान कलियर शरीफ उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीन की बलेनो कार को बुधवार देर रात मुरादाबाद बाईपास पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पीछे से आई स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता का मझरा निवासी अकबर अली (55) और मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बरवाला निवासी शाकिर अली (55) बुधवार रात अपने साथियों के साथ बलेनो कार से कलियर शरीफ उर्स में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार रात करीब 11:30 बजे नानक बड़ी गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर...