रुडकी, फरवरी 10 -- तहसीलदार के निर्देश पर दरगाह प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। मंगलवार को तहसीलदार विकास अवस्थी के निर्देश पर दरगाह प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह पहाड़ी गेट, तालाब किनारे, हज हाउस रोड, टिन शेड सहित आसपास के क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। दरगाह प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा उसे हटाया जाएगा। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।...