कलियर की बेटी नेहा को नीट में मिली सफलता
रुडकी, जुलाई 18 -- कलियर। पिरान कलियर की होनहार छात्रा नेहा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 642 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2042 हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दो बार असफल होने के बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया। नेहा के पिता लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि नेहा की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : रुपौली के छात्र को नीट में मिली सफलता यह भी पढ़ें- पहले ही प्रयास में नीट में चमके सानिया और उमर यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.