देहरादून, अगस्त 27 -- कलियर। उर्स के दौरान भारी भीड़ के बीच अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तार गिरते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना पर बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कराई और तार को हटाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...