सुल्तानपुर, जून 23 -- सूरापुर (,सुलतानपुर)। संवाददाता। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष नवमी आठवें मंगलवार को भोर से ही कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। मंदिर परिक्षेत्र हनुमत जयकारे से गुंजायमान हो उठा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में अनुमान से अधिक दर्शनार्थियों के पहुंचने से उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए।इस दौरान श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की देखी गई। संदीप मोदनवाल, अरविन्द पाण्डेय, कान्हा, राजेश माली आदि स्थानीय दुकानदारों सहित दर्शनार्थियों ने बताया कि मंदिर परिसर के पूरब दिशा में बनी रेलिंग छोटी होने से दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू और अव्यवस्थित हो जाती है। जिससे दर्शनार्थियों सहित दुकानदारों को परेशानी होती है। भीड़ पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं होने से कभी भी बड़ी घटना हो ...