कलिगा में 16-17 को होगी दो दिनी सरना प्रार्थना सभा
गुमला, मई 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कलिगा बेला गांव में 16 और 17 मई को दो दिनी सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि सरना धर्म और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सभा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा में पारंपरिक पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सरना धर्म दर्ज कराने का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.