दरभंगा, दिसम्बर 12 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के कलिगांव में गत 10 दिसंबर की रात चोरो ने चार घरों को निशाना बनाया। इसमें वे लाखों के जेवरात एवं कीमती कपड़े ले गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। चोरों ने दिवाकर झा, हर बल्लभ झा, चंद्रभूषण झा उर्फ विनय एवं सुशीला देवी के घरों में आलमीरा व बक्से का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दिवाकर झा ने बताया कि सात भर सोना एवं 33 भर चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। जिस घर में गृहस्वामी सोए हुए थे चोरों ने उसके घर का हैंडल लगाकर घटना को अंजाम दिया। हर बल्लभ झा ने बताया कि रात में लगभग दो बजे चोर घर में ताला काटकर घुसे। चोरों ने मेरी मृत पत्नी माया देवी के गहने की चोरी कर ली। हम लोग जिस घर में सोए थे उसका हैंडल बाहर से लगा दिया। स्व. सुरेश झा की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.