कलिकाल में नाम जप का विशेष महत्व
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कलियुग में नाम जप का बड़ा महत्व है। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ नाम जप करके समस्त पुण्य फल प्राप्त किए जा सकते हैं। ये बातें पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य ने कहीं। वह श्रीकृष्ण उत्सव सेवा समिति की ओर से रामकटोरा स्थित चिंतामणि बाग में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में चौदह लोक हैं। अस्थियां पर्वत हैं। रोम वृक्ष हैं। नसों में बहती हुई धारा नदी और शरीर के छिद्र गुफाएं हैं। उन्होंने ध्रुव कथा को भी विस्तार दिया। कथा के विश्राम के बाद विधायक नीलकंठ तिवारी, संजय केशरी सहित कई सम्मानित लोगों का सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- श्रीहरि ने 13वें मास को दिया अपना नाम 'पुरुषोत्तम' मुख्य यजमान विनोद कसेरा एवं राजकुमारी, भईया लाल एवं रामकुमारी देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.