मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय के कृष्ण सभा भवन में विरासत सांस्कृतिक टीम द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा ने कहा कि कला मानव के जीवन में संवेदना, करुणा और सहानुभूति की भावना पैदा करती है।उन्होंने कहा कि चित्रकारी, कविता, नृत्य-संगीत के माध्यम से हम खुशी, दुख, प्रेम एवं क्रोध जैसी भावनाओं का अनुभव करते हैं। कला हमें भावनात्मक रूप से समृद्ध बनाती है। छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, क्योंकि यह उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि कला विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संचार कौशल को बढ़ावा देता है। यह भी पढ़ें- आरडीएस में सांस्कृतिक महोत्स...