मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी होम साइंस विभाग और पीडिलाइट संस्था ने मंगलवार को विवि के दिनकर भवन में हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सृजनात्मक चिंतन का सशक्त माध्यम है। आप सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से इस मंच को गौरवान्वित किया है। गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने गृह विज्ञान में चली छह दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला में टाई एंड डाई ग्लास पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, मंडला आर्ट, कांथा वर्क, बोतल आर्ट, प्लेट पेंटिंग, छतरी पेंटिंग, मटकी पेंटिंग तथा लीप्पन आर्ट जैसी हस्तशिल्प आधारित कलाकृतियों का निर्माण किया। विभिन्न विधाओं में अलग प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.