पटना, मार्च 21 -- बिहार के कला एवं संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रदेश वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। यह प्रदेश ज्ञान-विज्ञान, आध्यात्म, मोक्ष, कला, साहित्य-संस्कार-संस्कृति और लोकतंत्र की जीवंत भूमि है, जिसने सदैव पूरे भारतवर्ष को नई राह दिखाई है। हमारी समृद्ध विरासत हमें अलग पहचान देती है। हमारी श्रमशीलता-सकारात्मकता, लक्ष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और 'वसुधैव कुटुंबकम' का हमारा सिद्धांत भी हमें पूरी दुनिया में औरों से अलग करती है। आज बिहार चारों ओर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपील की कि हम सभी मिलकर बिहार को निरंतर नई पहचान देने और इसे नित नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए कदम से कदम बढ़ाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.