रांची, जुलाई 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली व रांची विश्वविद्यालय की ओर से दो दिनी कला संवाद व युवा कलोत्सव 1-2 अगस्त को होगा। महोत्सव में झारखंड, बिहार, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के युवा कलाकार संगीत, गायन, वादन व नाट्य विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अगस्त की सुबह 10 बजे आरयू के केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में होगा। श्रीमद्भगवद्गीता एवं नाट्यशास्त्र में मानवता का स्वर विषय पर संवाद होगा। साहित्यकार अनिल झा (देवघर) व आरयू के संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो नीलिमा पाठक विचार साझा करेंगे। शाम 6 बजे आर्यभट्ट सभागार में युवा कलोत्सव का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ करेंगे। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष, कालिदास सम्मान से सम्मानित प्रस...