रांची, जुलाई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय कला संवाद-15 और युवा कलोत्सव की शुरुआत शनिवार को होगी। पहले दिन सुबह- 11 बजे रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में- भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र: मानवता की सांस्कृतिक धरोहर, विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा करेंगी। वहीं, दोनों दिन शाम 6:00 बजे से आर्यभट्ट सभागार में युवा कलोत्सव के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण, लोक वाद्यवृंद, ओडिशी, कथक, हिंदुस्तानी गायन, छऊ, सरोद वादन, झूमर, संथाली नृत्य और नाटक आरण्यगाथा की प्रस्तुतियां होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...