कला संगम में दिखी देश की लोक कलाओं की विरासत
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। आईआईटी के महिला संघ की ओर से पारंपरिक लोक कला सृजन एवं प्रदर्शनी 'कलासंगम' का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में मंडला, पिछवई, वर्ली, मधुबनी, लिप्पन, ऐपण, कालीघाट, थांगका और पट्टचित्र जैसी पारंपरिक कला शैलियों पर आधारित आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलीं। सांस्कृतिक विविधता और लोक कला की समृद्ध परंपरा के इस आयोजन का समन्वयन राशि पंत और पूर्वा गोरे ने किया। एसोसिएशन की सचिव अमृता के भूषण ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों में रचनात्मकता, सहयोग और सामुदायिक जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.